ताज़ा खबरें

B20 सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, दुनियाभर के नीति निर्माता लेंगे हिस्सा

B20 सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, दुनियाभर के नीति निर्माता लेंगे हिस्सा

 

प्रधानमंत्री मोदी आज यानी अगस्त 27 को B20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे। इस समिट में दुनियाभर से नीति निर्माता व्यापारिक नेता और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। इस दौरान उन्होंने ने लिखा- यह प्लेटफॉर्म कारोबारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक साथ लाएगा।

गौरतलब है कि इस सम्मेलन में दुनियाभर के करीब 1,700 उद्योग क्षेत्र के लोग और विशेषज्ञ शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन की शुरुआत 25 अगस्त को हुई थी, B20 सबसे महत्वपूर्ण G20 समूहों में से एक है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। B20 का अर्थ बिजनेस 20 है, जो वैश्विक व्यापार समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। B20 को साल 2010 में बनाया गया था। बी-20 का विषय सभी व्यवसायों के लिए जिम्मेदार, त्वरित, नवीन, टिकाऊ और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

इससे पहले 25 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने B20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था। जिसमें कई दिग्गज बिजनेसमैन शामिल हुए थे। वित्त मंत्री ने कहा- बीते कुछ समय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर साइन किए हैं।

ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पूरा होने के बहुत करीब है। वहीं, कनाडा के साथ भी व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य देशों के साथ FTA को अंतिम रूप देने के लिए वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button