ताज़ा खबरें

52 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने दुनिया से कहा अलविदा, शोक में डूबे फैंस

52 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने दुनिया से कहा अलविदा, शोक में डूबे फैंस

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर व लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर तथा बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट कर खेद जताया था और यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

शेन के निधन की खबर से उनके फैंस शोक में डूबे हुए हैं। वॉर्न का नाम दुनिया के सबसे महान स्पिनर्स में शुमार था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए थे। वहीं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 194 मैचों में 293 विकेट चटकाए थे। वह टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर थे।

1992 में पहली पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा कदम 

13 सितंबर,1969 को जन्मे शेन वॉर्न ने 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने करीब 16 साल तक क्रिकेट के मैदान पर अपना राज किया। बड़े-बड़े बल्लेबाज वॉर्न की गुगली को समझने में फेल हो जाते थे। 

2007 में हुए थे रिटायर 

शेन वॉर्न ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। वह 1999 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सदस्य भी थे। फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। इसके अतिरिक्त वह 1993 से 2003 तक पांच बार एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button