ताज़ा खबरें

असम: पीएम मोदी असम दौरे पर, सात कैंसर अस्पतालों का किया उद्घाटन

असम: पीएम मोदी असम दौरे पर, सात कैंसर अस्पतालों का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने असम में सात नए कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।पीएम मोदी गुरुवार की सुबह असम के दीफू, कार्बी अलॉन्ग जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने शांति, सद्भाव और विकास रैली को संबोधित किया। रैली में उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर दीफू में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है। उन्होंने कहा कि आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है। असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों के दौरान करीब 75 फीसदी हिंसा में कमी आई है।  

 

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम हेमंत बिश्व सरमा ने तैयारियों का खुद जायजा लिया है। दोनों जिलों में स्कूल, कॉलेज और राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button