ताज़ा खबरें
असम के सीएम हेमंत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए लुक को लेकर कसा तंज, कहा ‘आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?’

असम के सीएम हेमंत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए लुक को लेकर कसा तंज, कहा ‘आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?’
असम के सीएम हेमंत विस्वा शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी के नए डाढ़ी वाले लुक को लेकर तंज कसा है। जो धीरे-धीरे मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। सीएम हेमंत विस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस के राहुल गांधी के लुक को लेकर दिए गए बयान पर अब बवाल हो रहा है। दरअसल, भारत यात्रा के दौरान राहुल ने अपनी दाढ़ी बढ़ गयी है। इसी लुक पर हेमंत ने तंज कसा है। हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी।
हिमंता विस्वा सरमा ने गुजरात रैली में राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि चेहरा बदलना बुरा नहीं है लेकिन ये आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है? जबकि यह ऐसा होना चाहिए जिसमें लोगों को महात्मा गांधी, सरदार पटेल दिखाई दे।
शर्मा ने मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा में कहा कि मैंने हाल में देखा कि उनका (राहुल का) हुलिया बदल गया है। मैंने कुछ दिन पहले एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उनके नये रूप में कुछ गलत नहीं है। लेकिन यदि आपको रूप बदलना है तो कम से कम इसे सरदार वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। बेहतर होता कि उनका हुलिया गांधीजी जैसा दिखता। लेकिन आप अपना चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों बना रहे हैं?





