खेलताज़ा खबरें

Asia Cup 2022: हार्दिक-जडेजा की जोड़ी ने दिलाई भारत को जीत, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

दुबई: टीम इंडिया ने एशिया कप में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा कर अपना दबदबा कायम रखा. हार्दिक पांड्या की 35 रनों की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई.

 

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से जीत का कारण बनें हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जिंहोने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 33 और 35 रनों की शानदार पारी खेली.

 

इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए एक आदर्श ऑलराउंडर के रूप में निकल कर सामने आए. उन्होंने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिए.

 

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने खेल की कमान संभाली और पाकिस्तान को 147 रनों पर ढेर करने में सफल रहे. भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल में बहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए. युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.

 

टीम इंडिया की जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर कर बधाई दी. उन्होंने ने ट्वीट कर लिखा, “टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है. उन्हें जीत की बधाई.”

 

 

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button