ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

AAP का चुनावी सफर शुरू: केजरीवाल ने गोवा में युवाओं को सरकारी नौकरियां समेत किए यह बड़े वादे

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों चुनावी जोश के साथ गोवा में है। इसी क्रम में राजधानी पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर अच्छी नीयत वाली इमानदार सरकार आएगी तो सबकुछ हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने गोवा के युवाओं को नौकरियों के लिए कई घोषणाएं की, जिनमें राज्य के हर घर से एक बेरोजगार युवा को रोजगार देने के लिए व्यवस्था करने का ऐलान शामिल है।

बिना सिफारिश और बिना रिश्वत गोवा में नहीं मिलती नौकरी – केजरीवाल।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। हमें गोवा में ही रोजगार के अवसर पैदा करने हैं और इमानदार और अच्छी नीयत वाली सरकार ही यह कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर गोवा में सरकारी नौकरी चाहिए तो किसी न किसी विधायक या मंत्री से दोस्ती चाहिए होती है, सिफारिश चाहिए होती है, बिना सिफारिश और बिना रिश्वत गोवा में नौकरी नहीं मिलती, इसे बंद करेंगे, गोवा की हर सरकारी नौकरी पर गोवा के युवा का अधिकार होगा।

नौकरियों को लेकर गोवा के लोगों के केजरीवाल के वादे

⬛गोवा के हर घर से एक बेरोजगार युवा को रोजगार देने के लिए व्यवस्था करेंगे।
⬛जबतक रोजगार नहीं मिलता तबतक उसे 3000 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
⬛80 प्रतिशत नौकरियां गोवा के लोगों के लिए आरक्षित होंगी। गोवा में सरकारी नौकरियां तो वहां के नागरिकों के लिए पहले से है लेकिन प्राइवेट नहीं है, हम प्राइवेट नौकरियां उन्हें देंगे।
⬛टूरिज्म पर निर्भर परिवार कोरोना की वजह से बेरोजगार हो गए हैं। जबतक उनका रोजगार वापस नहीं होता तबतक उन परिवारों को 5000 रुपए मासिक दिया जाएगा।
⬛जो माइनिंग पर निर्भर परिवार हैं, जबतक माइन चालू नहीं होती तबतक उन परिवारों को भी हर महीने 5000 रुपए महीना दिया जाएगा।
गोवा में स्किल यूनिवर्सिटी बनाएंगे, युवा को नौकरी के लायक बनाएंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button