ताज़ा खबरेंराजनीति

महाराष्ट्र-झारखंड मे इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल: सूत्र

रिपोर्टस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी  के संयोजक अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल उन विधानसभा सीटों पर प्रचार कर सकते हैं जहां AAP का स्वयंसेवक आधार है, और एमवीए उम्मीदवारों की कोई विवादास्पद पृष्ठभूमि नहीं है.

 

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शिवसेन-यूबीटी और एनसीपी-एसपी ने अरविंद केजरीवाल के लिए महाराष्ट्र में प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी से संपर्क किया है. केजरीवाल के उन विधानसभा सीटों पर प्रचार करने की संभावना है जहां आप के पास स्वयंसेवक आधार है और एमवीए उम्मीदवारों की कोई विवादस्पद पृष्ठभूमि नहीं है. केजरीवाल के अलावा, AAP के अन्य वरिष्ठ नेता भी एमवीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

 

खबरों के मुताबिक, केजरीवाल संभवत: झारखंड में झामुमो उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे क्योंकि उनकी अपील वोटों में तब्दील होगी.

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और सभी 288 नर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button