ताज़ा खबरें

अनंत अंबानी ने लालबाग राजा को दान किया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों में है कीमत

 अनंत अंबानी ने लालबाग राजा को दान किया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों में है कीमत

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबाग के राजा के लिए करोड़ो का मुकुट दान किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मुकुट सोने का है जिसका वजन 20 किलो हैं, जबकि इस मुकुट कीमत 16 करोड़ रुपए हैं।

अनंत अंबानी ने श्रद्धा भाव से मुकुट को गणेश मंडल को सौंपा है। बता दें कि इस मुकुट को बनाने में दो महीने लगे हैं और इसे काफी सावधानी के साथ तैयार किया गया है। अनंत अंबानी की ओर से दिया गया ये मुकुट लालबागचा राजा समिति के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है। अंबानी का परिवार हर साल गणपति बप्पा के लिए श्रद्धा से दान देता है।

इस साल लालबाग के राजा मयूरासन पर विराजित हैं। उनके मस्तक की शोभा बढ़ा रहा सोने का मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 14 फीट की गणपति की मूर्ति का भव्य रूप देखकर भक्त हर्ष और उल्लास से भर गए।

बता दें कि मुंबई में हार साल गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड होता है। इस खास मौके पर हर साल मुंबई में लालबागचा राजा को स्थापित किया जाता है। इस साल भी भव्य अंदाज में उनकी झलक सामने आ गई है। दूर-दूर से लोग लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। फिल्मी सितारे भी बप्पा की एक झलक के लिए पंडाल में आते हैं। ये मूर्ति स्थापना का 91 वां साल है। शनिवार सुबह 4 बजे प्राण प्रतिष्ठा और 6 बजे से आम नागरिकों के लिए दर्शन की शुरूआत हुई है। इस साल गणपति की मूर्ति काफी भव्य है और इसे सोने के आभूषण और मुकुट से सजाया गया है। सिंहासन पर बैठे बप्पा को वेलवेट के मरून वस्त्र पहनाए गए हैं।

गणेश मंडल की तरफ से हर साल आम लोगों के दर्शन के लिए पूरी व्यवस्था की जाती है. बड़ी संख्या में लोग यहां अपनी मनोकामान लिए आते हैं. भक्तों के जयकारे के उदघोष से पूरा माहौल भक्ति के सैलाब में डूब जाता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button