मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, अबू धाबी का बीएपीएस मंदिर बंद

अबू धाबी: मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव बढ़ने के बीच अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर सोमवार से 9 मार्च तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में स्वामी मंदिर परिसर में सभी की शांति, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और नागरिक लक्ष्यों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
— BAPS Hindu Mandir (@AbuDhabiMandir) March 2, 2026
भारी मात्रा में लोग घायल
मंत्रालय के अनुसार, अब तक उनकी सेना ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, दो क्रूज मिसाइलों और 541 ड्रोन हमलों का सामना किया है। इन हमलों में 58 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार, 1 मार्च 2026 को कहा कि घायल नागरिक की जानकारी मिल गई है और वह अस्पताल अधिकारियों के संपर्क में है।
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण खाड़ी देशों में सुरक्षा हालात लगातार खराब हो रहे हैं। खासकर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रही है। हाल के हमलों के बाद गल्फ देशों ने अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यूएई, सऊदी अरब समेत अन्य अरब देशों ने ईरानी हमलों के जवाब में आवश्यक कदम उठाने का संकेत दिया है।
बीएपीएस हिंदू मंदिर
अबू धाबी का बीएपीएस हिंदू मंदिर 27 एकड़ (करीब 11 हेक्टेयर) में फैला है। इस मंदिर के निर्माण की घोषणा प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 2018 में अपने यूएई दौरे के दौरान की थी। इसके बाद 14 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री ने मंदिर का उद्घाटन किया था। मंदिर का यह भव्य परिसर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि यूएई में भारतीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी कार्य करता है।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और बढ़ते हमलों के बीच बीएपीएस मंदिर का यह कदम सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





