संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे अल्लू अर्जुन

तेलंगाना: अभिनेता अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर घटना के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे. अपने घर से पुलिस स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी को गले लगाया था. इस दौरान उनकी बेटी भी वहां मौजूद थी, जो कि उन्होंने गाड़ी तक छोड़ने के लिए आई थी .
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: अभिनेता अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित अपने आवास से रवाना हुए। pic.twitter.com/r6mYMKQc2n
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 24, 2024
फिल्म पुष्पा 2: द राइज के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को एक और नोटिस दिया था. पुलिस ने सोमवार को अभिनेता को समन भेजा वहीं आज मंगलवार, 24 दिसंबर को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था.
बता दें कि इससे पहले, अल्लू अर्जुन के घर पर इस मामले में पथराव हुआ था जिसके बाद पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर भारी तैनाती की. घर पर हुए घातक हमले से घबराए एक्टर ने अपने बच्चों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया.
अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में बिना बताए पहुंचे थे. एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी. इसमें कई लोग जख्मी हो गए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी. महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है. आज चिक्काडपल्ली पुलिस ने ही अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था.





