मनोरंजन

अक्षय कुमार का तांत्रिक अवतार — ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया रहस्यमय मोशन पोस्टर

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया मोशन पोस्टर साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. पोस्टर में अक्षय का लुक बेहद अलग और रहस्यमय है — वह एक खौफनाक सिंहासन पर विराजमान हैं जिस पर भूतों के सिर जैसी डिजाइन उकेरी गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आंखों पर काला चश्मा, गले और हाथों में रुद्राक्ष की कई मालाएं और धोती में लिपटे अक्षय का यह तांत्रिक अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए. एक हाथ में माला जपते हुए उनका अंदाज किसी तंत्र-मंत्र के जानकार की याद दिलाता है. पोस्टर का बैकग्राउंड धुंध और हल्के अंधेरे से भरा है जो पूरे माहौल को और भी सस्पेंसपूर्ण बना देता है.

दस को देंगे दस्तक’ — कैप्शन ने बढ़ाई उत्सुकता

अक्षय ने इस पोस्टर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा — दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक. मस्ती शुरू होने दो.” इस कैप्शन ने फैंस के अंदर फिल्म को लेकर और भी बेसब्री भर दी है.

गौरतलब है कि ‘भूत बंगला’ से पहले भी अक्षय ‘हेरा फेरी’ और ‘भागम भाग’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में अपना जादू दिखा चुके हैं. फिल्म 10 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button