ताज़ा खबरें

यूपी: अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की सांसदी से दिया इस्तीफा, करहल से बने रहेंगे विधायक

यूपी: अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की सांसदी से दिया इस्तीफा, करहल से बने रहेंगे विधायक

 

पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। हाल ही सपन्न हुए यूपी के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से विधायक चुने गए थे। लेकिन सूबे में सरकार न बनने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश विधायकी छोड़ सकते हैं। हालांकि अब यह साफ हो गया कि सपा प्रमुख विधायकी नहीं छोड़ेंगे। अखिलेश यादव ने मंगलवार दोपहर लोकसभा पहुंचकर स्पीकर ओम बिरला को आजमगढ़ की लोकसभा सीट से अपना इस्तीफा सौंपा।

 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब यूपी विधानसभा में बैठकर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लामबंदी का मन बनाया है और वह विपक्ष के नेता बनेंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। अखिलेश यादव के इस फैसले को जहां एक तरफ पार्टी के लोग उचित बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि वैसे तो यह सपा का अंदरूनी मामला है लेकिन सच तो यह है कि अखिलेश यादव को पता चल गया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का हाल ऐसा ही होने वाला है। इसलिए उन्होंने अगले पांच साल के लिए विधानसभा में ही रहने का फैसला लिया है।

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button