ताज़ा खबरें

अकासा एयरलाइन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

राजधानी दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद उस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में करवाई गई. विमान के उड़ान भरने के बाद बम की अफवाह फैली फिर उसे वापस इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लाया गया.

अकासा एयर के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा, 16 अक्टूबर 2024 को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले और 174 यात्रियों, 3 शिशुओं और 7 चालक दल के सदस्यों को लेकर जाने वाले अकासा एयर के विमान QP1335 को सुरक्षा अलर्ट मिला. अकासा एयर की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और उन्होंने पायलट को सलाह दी है कि वह विमान को पूरी सावधानी के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाए. कैप्टन दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और आगमन का अनुमति समय लगभग 14:00 बजे है.

 

वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर के विमान में बम की धमकी से संबंधित सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुआ. मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को तुरंत वापस दिल्ली IGI हवाई अड्डे पर भेज दिया गया, जहां इसे सुरक्षित रूप से उतारा गया. विमान को एक आईसोलेशन बे में रखा गया है, और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

 

बताते चलें कि इससे पहेल मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो उड़ान में बम होने की सूचना के बाद विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे अहमदाबाद भेजा गया था. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि, जांच के दौरान विमान में कुछ नहीं मिला और बम होने की सूचना गलत निकली थी.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button