ताज़ा खबरें

Bharti Airtel ने किया Elon Musk की SpaceX के साथ समझौता

भारती एयरटेल भारत में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलन मस्क की स्टारलिंक हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लॉन्च करेगी.एयरटेल ने विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी के साथ बड़ी डील की है.

कंपनी ने मंगलवार 11 मार्च को अपडेट देते हुए कहा कि उसने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा स्टारलिंक लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस डील के अंतर्गत कंपनी स्पेसएक्स के सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन स्टारलिंक के जरिए इंडिया में अपने कस्टमर को हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विसेज पहुंचाएगी.

इसके बाद ही एयरटेल के शेयर में मंगलवार को जबरदस्त तेजी भी देखी गई। कंपनी के शेयर 3% तक चढ़ गए थे.

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जानकारी देते हुए कहा की भारत में इंटरनेट सर्विसेज में तेजी लाने के उद्देश्य से स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने हेतु स्पेसएक्स के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया गया है.इस समझौते के साथ, एयरटेल और स्पेसएक्स पूरे भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी के सहयोग और विस्तार के तरीके ढूँढेगे.

हालांकि SpaceX को भारत के अथॉरिटीज से लाइसेंस मिलना अभी भी बाकी है. क्योंकि भारत के क़ानून के अनुसार बिना लाइसेंस के कंपनी भारत में सर्विस नहीं दे सकती है.

क्यों चुना गया स्टारलिंक नेटवर्क :

स्टारलिंक नेटवर्क दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सैटेलाइट इंटरनेट प्रदाता है. इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह ब्रॉडबैंड (वाई-फाई) इंटरनेट यूज़र्स को देने के लिए टावर्स उसी प्रकार से बनाते है. यही नहीं इनके टावर्स की ऊँचाई भी कम होती है.

इस सैटेलाइट नेटवर्क में टैप करके स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग आदि बड़ी आसानी से कर सकते हैं.

इस समझौते के साथ ही भारत में टेक्नोलॉजी और इंटरनेट सर्फिंग में ग्रोथ देखने को मिलेगी. और वैश्विक रूप से नया मुकाम हासिल होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button