ताज़ा खबरें

Air India: मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, दिल्ली में कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India: मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, दिल्ली में कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही है Air India की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को उसे बम की धमकी मिली। इसके बाद आनन-फानन में विमान को दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा गया और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग करवाई गयी है। फिलहाल  अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था।  इसके बाद फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था। फिर 135 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। सुरक्षित लैंड हुआ था विमान एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि AI 657 (BOM-TRV) ने 22 अगस्त, 2024 को 0730 बजे बम की धमकी की सूचना दी। TRV एयरपोर्ट पर 0736 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। इसे आइसोलेशन बे में पार्क किया गया।

इससे पहले जून 2024 में चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग कराई गई थी। विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button