एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जारी किया यात्री हॉटलाइन नंबर

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है. फिलहाल रेस्क्यू और बचाव का काम चल रहा है. शहर में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के सायरनों की आवाज गूंज रही है. शहर की सड़कें बद कर दी गई है और अस्पताल में तुरंत 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है.
एयर इंडिया ने दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए कहा, “अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है…”

वहीं ब्रिटेन सरकार ने इस दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए लिका, हमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जानकारी है. ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल तथ्यों को जानने और इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है. जिन ब्रिटिश नागरिकों को वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें अपने मित्रों या परिवार के बारे में चिंता है, उन्हें 020 7008 5000 पर कॉल करना चाहिए.

AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है. संपर्क: 011-24610843 | 9650391859: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





