लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस तक की उड़ानें रद्द, एयर इंडिया ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली: Air India ने शुक्रवार को यात्रियों को सूचित किया कि 1 मार्च को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं। Airline ने यह कदम “मध्य पूर्व की बदलती स्थिति के लगातार आकलन” के मद्देनजर उठाया है।
एयर इंडिया ने अपनी यात्रा सलाह में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। इस कारण से प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्गों जैसे लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो की उड़ानें रद्द की गई हैं।
रद्द की गई प्रमुख उड़ानें (1 मार्च)
AI111/AI112 — दिल्ली–लंदन / लंदन–दिल्ली
AI129/AI128 — मुंबई–लंदन / लंदन–मुंबई
AI169/AI170 — अमृतसर–लंदन / लंदन–अमृतसर
AI101/AI102 — दिल्ली–न्यूयॉर्क / न्यूयॉर्क–दिल्ली
AI119/AI116 — मुंबई–न्यूयॉर्क / न्यूयॉर्क–मुंबई
AI191/AI144 — मुंबई–न्यूआर्क / न्यूआर्क–मुंबई
AI127/AI126 — दिल्ली–शिकागो / शिकागो–दिल्ली
AI187/AI188 — दिल्ली–टोरंटो / टोरंटो–दिल्ली
AI189/AI190 — दिल्ली–टोरंटो / टोरंटो–दिल्ली
AI2025/AI2026 — दिल्ली–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–दिल्ली
AI2027/AI2028 — मुंबई–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–मुंबई
AI143/AI142 — दिल्ली–पेरिस / पेरिस–दिल्ली
AI147/AI148 — दिल्ली–पेरिस / पेरिस–दिल्ली
“As part of our continuing assessment of the evolving situation in the Middle East, in the interest of the safety and security of our guests and staff, Air India has cancelled the following flights scheduled on 01 March 2026:
•AI161/AI162 and AI111/AI112:…
— Air India (@airindia) February 28, 2026
एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों से सीधे संपर्क किया जा रहा है और रीबुकिंग, शेड्यूल बदलने या पूर्ण रिफंड के विकल्प दिए जा रहे हैं। यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर सपोर्ट पर फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
एयर इंडिया ने यह भी कहा कि वह मध्य पूर्व की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और सुरक्षा आकलन के आधार पर आगे के फैसले लेगी।





