ताज़ा खबरें

Air India: एयर लाइन्स ने छुट्टी पर गए 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Air India: एयर लाइन्स ने छुट्टी पर गए 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक साथ छुट्टी पर गए कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एयर लाइन के कर्मचारियों के मेडिकल लीव पर जाने के कारण एयरलाइन की 90 से अधिक फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया था। जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन्स के करीब 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एयरलाइन ने ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने की वजह से कर्मचारियों को बरर्खास्त किया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ ने इस संकटग्रस्त स्थिति को खत्म करने के लिए टाउन हॉल की मीटिंग बुलाई है।

एयरलाइन ने बुधवार को कहा था कि उसके कई सीनियर क्रू मेंबर्स ने अचानक सिक लीव ले ली है। यह सिलसिला मंगलवार की रात को शुरू हुआ और बुधवार तक चलता रहा। कंपनी के 300 कर्मचारी सिक लीव पर चले गए। इस कारण एयरलाइन को 90 से अधिक इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें कैंसल करनी पड़ी हैं। सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने लगभग 25 कर्मचारियों (केबिन क्रू मेंबर्स) को काम पर नहीं आने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा एयरलाइन ने हड़ताली केबिन क्रू को गुरुवार शाम 4 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम जारी किया। इसके अलावा फ्लाइट संचालन सही तरह से हो इसके लिए भी आज कुछ फ्लाइट कैंसिल की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button