ताज़ा खबरें

चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर बोले PM मोदी: ‘जम्‍मू-कश्‍मीर मां भारती का मुकुट’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46,000 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है…माता वैष्णो देवी के आर्शीवाद से आज वादिए कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है…हम कहते आए हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और ये अब रेलवे नेटवर्क के लिए हकीकत बन गया है… ”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे के लिए हकीकत बन गया है, जो कभी सपना हुआ करता था. उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, ये रेल लाइन प्रोजेक्ट सिर्फ प्रोजेक्ट का नाम नहीं हैं. ये बल्कि भारत के सामर्थ्य की प्रतीक है. जम्मू-कश्मीर को दो नए भारत ट्रेन मिली हैं. थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है. आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है. जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है. 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे.

 

जम्‍मू-कश्‍मीर मां भारती का मुकुट है. ये मुकुट अलग-अलग रत्‍नों से जड़ा हुआ है. यहां की संस्‍कृति, संस्‍कार, जड़ी-बूटियों का संसार, यहां के युवाओं में जो टैलेंट है, वो मुकुट मणि की तरह चमकता है. ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया. रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर. ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है. हमने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना.

 

जम्‍मू-कश्‍मीर में बीते कुछ सालों में ही 2 स्‍टेट लेवल के कैंसर अस्‍पताल बने हैं. 7 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं. इससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा. एमबीबीएस की सीटों की संख्‍या 500 से बढ़कर 1000 से ज्‍यादा हो गई है. जम्‍मू-कश्‍मीर में विकास लगातार हो रहा है. मेरा कश्‍मीर से खास जुड़ाव भी रहा है. मैं यहां काफी आता रहा हूं.

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है. ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी ऊंचा है. अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा. चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज… ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे. इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा. जम्मू कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी. इससे यहां की इंडस्ट्री को गति मिलेगी.’

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button