दिल्ली के बाद बिहार में महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
राजधानी दिल्ली के बाद आज बिहार में सोमवार सुबह 08.02 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, राज्य के सीवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
आज सुबह 08:02 बजे बिहार के सिवान में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।
(सोर्स- राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) pic.twitter.com/2POKFSQhza
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 17, 2025
भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह 5.36 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आने के करीब 2.5 घंटे बाद बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र के लोगों से शांत रहने और संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहते हुए सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया.





