20 साल की शादी के बाद वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के रिश्तों में दरार

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं, और जल्द ही उनके तलाक लेने की संभावना जताई जा रही है. सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे इन अटकलों को और बल मिला. हालांकि, आरती के नाम में अब भी “सहवाग” जुड़ा हुआ है. दोनों की शादी 2004 में हुई थी, और उनके दो बेटे—आर्यवीर (17) और वेदांत (14)—हैं.
पारिवारिक तस्वीरों में आरती की गैरमौजूदगी
हाल ही में दीवाली पर सहवाग ने अपने बेटों और मां के साथ तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन उनमें आरती कहीं नजर नहीं आईं. इसके अलावा, सहवाग ने 2023 में आरती के साथ आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसके बाद से उनकी कोई तस्वीर साथ में नहीं दिखी.
सहवाग का निजी जीवन सुर्खियों में
क्रिकेट से संन्यास के बाद सहवाग ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लो-प्रोफाइल रखा है, लेकिन मौजूदा घटनाओं ने इसे चर्चा में ला दिया है. सहवाग ने दो हफ्ते पहले केरल के पलक्कड़ स्थित नागयक्षी मंदिर के दर्शन किए थे, लेकिन उस दौरान भी आरती का कोई जिक्र नहीं किया गया.
सहवाग और आरती बचपन के दोस्त रहे हैं. आरती की बुआ की शादी सहवाग के परिवार में हुई थी, जिसके बाद से उनकी जान-पहचान शुरू हुई. 17 साल की दोस्ती के बाद 2004 में दोनों ने शादी की थी. हालांकि, सहवाग के परिवार ने शुरुआत में इस शादी का विरोध किया था.
वीरेंद्र सहवाग से पहले युजवेंद्र चहल और मनीष पांडे जैसे क्रिकेटरों की शादीशुदा जिंदगी भी चर्चा में रही है. चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच अलगाव की अफवाहें सामने आई थीं, जबकि मनीष पांडे और आश्रिता शेट्टी ने एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं.
हालांकि, सहवाग और आरती की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उनके फैंस अभी भी किसी स्पष्ट घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.






Super insightful and fresh perspective. Stay with bbc persian youtube — Persian‑language breaking news. live bulletins and interviews. feature stories, talk shows. Including highlights and social clips. live bulletins and interviews.
legal steroids online to buy
References:
https://gitea.tpss.top