ताज़ा खबरें

Afghanistan: राजधानी काबुल में हुआ बड़ा बम धमाका, इमाम समेत 30 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Afghanistan: राजधानी काबुल में हुआ बड़ा बम धमाका, इमाम समेत 30 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़े बम धमाके की खबर सामने आयी है। बुधवार को राजधानी काबुल की धरती बम धमाकों की गूंज से दहल उठी है। इस बार वहां की एक मस्जिद को निशाना बनाया। काबुल (Kabul) में शाम की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल भी हो गए। स्थानीय पुलिस ने घटना के समय मौजूद शख्स के हवाले, बताया कि शहर के खेर खन्ना मोहल्ले के रहने वाले एक आत्मघाती हमलावर ने सिद्दीकिया मस्जिद को निशाना बनाकर वहां धमाका किया। उन्होंने बताया कि मारे गए मौलवी मुल्ला अमीर मोहम्मद काबुली थे।

काबुल के इमरजेंसी हॉस्पीटल ने ट्विटर पर कहा कि एक सात साल के बच्चे समेत कुल 27 घायल मरीजों को भर्ती कराया गया है। 27 घायलों में से 3 की मौत हो चुकी है। दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि एक की इमरजेंसी रूम में मौत हो गई। अफगानिस्तान में इमरजेंसी के कंट्री डायरेक्टर स्टीफनो सोज्जा ने बताया- पांच नाबालिग समेत कुल 27 लोग सर्जिकल सेंटर में लाए गए, जिनमें से एक 7 साल का बच्चा भी शामिल था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button