ताज़ा खबरें

एक्ट्रेस नरगिस की बहन आलिया फाखरी को यूएस में किया गया गिरफ्तार, Ex बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप, जलाया था जिंदा

एक्ट्रेस नरगिस की बहन आलिया फाखरी को यूएस में किया गया गिरफ्तार, Ex बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप, जलाया था जिंदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखिर को यूएस में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अपने पूर्व के बॉयफ्रेंड और उनकी नई गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर 43 साल आलिया ने कथित तौर पर आग लगाई जिससे दोनों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया फाखरी ने गैराज में आग लगा दी, जिससे एडवर्ड और अनास्तासिया अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु धुएं में सांस लेने और थर्मल चोटों से हुई, जिसे जिला अटॉर्नी मेलिंडा काट्ज़ ने “दुर्भावनापूर्ण” कृत्य बताया। इसके बाद आलिया को गिरफ्तार कर लिया गया और क्वींस के आपराधिक न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत नहीं दी

आलिया की माँ ने दी प्रतिक्रिया

साल 2011 में रॉकस्टार से प्रसिद्धि पाने वाली नरगिस फाखरी ने अभी तक इस घटना पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है, उनकी मां ने आलिया का बचाव करते हुए कहा है, “मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर रही होगी। वह एक इंसान थी जो हर किसी की देखभाल कर रही थी उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की।” नरगिस की मां ने आगे खुलासा किया कि आलिया एक ओपिओइड की लत से जूझ रही थी, जो शायद इस घटना की वजह बनी।

बॉयफ्रेंड की माँ ने दी प्रतिक्रिया

35 वर्षीय प्लंबर एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया एटिने कथित तौर पर रोमांटिक रूप से इन्वॉल्ब नहीं थे, लेकिन दोस्त थे। एडवर्ड की मां के मुताबिक, एक साल पहले दोनों (आलिया और एडवर्ड)अलग हो गए थे, लेकिन कथित तौर पर आलिया ने उसका पीछा करना जारी रखा। जैकब गैराज को एक अपार्टमेंट में बदलने के लिए एक प्रॉपर्टी पर काम कर रहा था, जहां आग लगने से एडवर्ड और उसकी फीमेल फ्रेंड की मौत हो गई।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button