ताज़ा खबरें

मुंबई: अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

मुंबई: अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

फिल्म जगत से बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। अनिल ने सुसाइड कर के अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल अरोड़ा के निधन के बाद मशहूर लेखक सलीम खान अपने बेटे और अभिनेता सोहेल खान तथा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ मलायका अरोड़ा की मां के आवास पर पहुंचे।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमें में पहुंच गया है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button