फॉर्म पर सवालों के बीच अभिषेक शर्मा का कॉन्फिडेंस हाई, सुपर-8 में बोलेगा बल्ला?

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबलों से पहले भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा चर्चा में जरूर हैं, लेकिन वजह उनके रन नहीं बल्कि अब तक का शांत प्रदर्शन है. टूर्नामेंट में अभी तक उनका खाता भी नहीं खुल पाया है, फिर भी टीम मैनेजमेंट उनके टैलेंट और वापसी की क्षमता पर पूरा भरोसा जता रहा है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले सुपर-8 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने रविवार को कहा कि अभिषेक को सिर्फ एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है. उनका मानना है कि एक बार बल्लेबाज लय पकड़ ले तो वह मैच का रुख बदल सकता है.
खुद अभिषेक ने जताया भरोसा
ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अभिषेक शर्मा काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने खेलने के तरीके में बदलाव नहीं करेंगे.
अभिषेक ने कहा, “मैं अपना प्रोसेस और माइंडसेट कभी नहीं बदलूंगा.” उनके इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि वह आने वाले मैचों में प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं और बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं.
“I won’t ever change my process and mindset.” 📈#AbhishekSharma ‘BELIEVES’ in himself as India march into the Super 8 vs #SouthAfrica. 💪
Predict his score against South Africa in the comments.🧐
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/kgNbhfsWC1
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
सुपर-8 में होगी असली परीक्षा
अब नजरें भारत के पहले सुपर-8 मुकाबले पर टिकी हैं, जहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इस अहम चरण में टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत होगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा जल्द ही फॉर्म में लौटकर टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलेंगे.





