ताज़ा खबरेंभारत

Indian Navy: आस्था पुनिया बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट

भारत के लिए यह गौरव का पल है क्योंकि पहली बार भारतीय नौसेना में कोई महिला पायलट बनी है. भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया को नौसेना में फाइटर पायलट बनाया गया है. इसी के साथ वह ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं. बता दें कि इंडियन नेवी के टोही विमान और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में वीमेन पायलट पहले से हैं, लेकिन आस्था लड़ाकू विमान उड़ाएंगी. नौसेना ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी है.

 

इंडियन नेवी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें आस्था पुनिया की तस्वीर को भी शामिल किया गया है. नेवी ने पोस्ट में लिखा, ”नेवल एविएशन में एक नया अध्याय जुड़ गया है. भारतीय नौसेना ने 03 जुलाई 2025 को इंडियन नेवल एयर स्टेशन में द्वितीय बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के समापन के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया. लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और एसएलटी आस्था पुनिया को रियर एडमिरल जनक बेवली, एसीएनएस (वायु) ने ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ पुरस्कार दिया.”

नौसेना ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि आस्था पुनिया नेवल एविएशन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट बनीं. हालांकि आस्था को कौनसा फाइटर एयरक्राफ्ट मिलेगा, इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button