ताज़ा खबरें

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम केजीरवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, दिल्ली सीएम आवास पर हुई बदसलूकी

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम केजीरवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, दिल्ली सीएम आवास पर हुई बदसलूकी

 

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति मालीवाल ने सोमवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर आरोप लगाया कि विभव ने उनके साथ उनके साथ मारपीट की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ‘इस बारे में सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीएम हाउस से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित CM हाउस पर पहुंची।’

दिल्ली DCP (नार्थ) मनोज मीना ने बताया, ‘सुबह 9:34 बजे सिविल लाइंस थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट की गई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाने आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं। पुलिस ने कहा कि कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम स्वाति मालीवाल बताया। कॉल करने वाली महिला ने पुलिस से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का PA विभव कुमार पीट रहा है।

बता दें कि यह कॉल CM हाउस से की गई। पुलिस को पीसीआर पर ऐसे दो कॉल आए। इसके बाद दिल्ली पुलिस सीएम हाउस पहुंची। हालांकि मौके पर स्वाति नहीं मिली। जब पुलिस CM हाउस पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं। पुलिस को जो कॉल की गयीं थी उनकी सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। गौरतलब है कि यदि स्वाति अगर शिकायत देती हैं तो पुलिस केजरीवाल को भी मुकदमे में आरोपी बना सकती हैं।

इस मामले ने फिलहाल तूल पकड़ लिया है। कई भाजपा नेताओं ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, ”हमें आज बहुत ही शर्मशार कर देने वाली खबर पता चली है… मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उकसाने पर उनके OSD ने उनकी पार्टी की एक सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने आज सुबह ही दिल्ली पुलिस को फोन कर शिकायत कर दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में और उनके आवास पर ये व्यवहार हुआ है… भाजपा इस वाक्य की कड़ी निंदा करते हैं…”

भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, “…मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में, उनके उकसाने पर, उनके OSD ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया है, उनके साथ दुर्व्यव्हार किया है… अगर ये सच है तो भाजपा इसकी अभद्र निंदा करती है। ये शर्मसार करने वाली बात है और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है कि अगर उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद, उन्हीं की मौजूदगी में, उन्हीं के घर पर सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की बेटियां कैसे सुरक्षित हैं?…”

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “एक महिला सांसद के ऊपर अगर इस तरह की बात हुई तो AAP के बाकी नेताओं को बोलना चाहिए। देश के जो बाकी बुद्धिजीवी जाग जाते थे, आज उन्हें भी जागकर बोलना चाहिए कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे… किसने पीटा, किसने पिटवाया, क्या कारण थे? और ये फूट कहां तक जाएगी जब अरविंद केजरीवाल 2 तारीख को फिर जेल जाएंगे।’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button