भारत
दिल्ली के चंदन पार्क में दर्दनाक वारदात — पति ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर की हत्या

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मौके से सबूत जुटाने में जुटी है और आरोपी की तलाश में तेजी से जांच की जा रही है.
इस चौंकाने वाली घटना ने पूरे चंदन पार्क इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.
(यह खबर अपडेट की जा रही है)





