राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, Title होगा ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या जिसने देशभर को झंझोर कर रख दिया, उसकी सुनवाई न्यायालय में अभी चल रही है. वहीं दूसरी ओर उनके परिजन अब इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. इस खबर की पुष्टी खुद राजा रघुवंशी के परिवार ने की. दरअसल, हनीमून इन शिलांग नामक इस फिल्म की घोषणा खुद राजा रघुवंशी के भाइयों ने की, जिसके लिए उन्होंने अपने ही निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया.
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस पर अब फिल्म बन रही है, जिसका नाम फिलहाल ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ रखा गया है. परिवार का मानना है कि इस फिल्म के जरिए मेघालय की बिगड़ी छवि सुधरेगी. इस फिल्म को एस.पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे. मंगलवार, 29 जुलाई को वह इंदौर पहुंचे और राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात की. परिवार ने भी इस फिल्म के लिए एस.पी. निंबावत को राइट्स दे दिए हैं.
एसपी निंबावत ने बताया कि मीडिया ने राजा रघुवंशी मर्डर केस को इतनी प्रमुखता से कवर किया था कि यह हाइलाइट बन गया था. बॉलीवुड में हर कोई इस केस के बारे में जानता है. उन्होंने तभी इस पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया था, पर राजा के परिवार की सहमति के बिना वह फिल्म नहीं बना सकते थे. तब वह राजा रघुवंशी के परिवार से मिले. उन्हें पूरी कहानी सुनाई और फिर परिवार राजी हुआ.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





