ताज़ा खबरें

लखनऊ: जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर 17 वर्षीय युवती की ली जान, सनकी प्रेमी ने चौथी मंजिल से युवती को फेंका नीचे

लखनऊ: जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर 17 वर्षीय युवती की ली जान, सनकी प्रेमी ने चौथी मंजिल से युवती को फेंका नीचे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आरही है। लखनऊ के दुबग्गा में जबरन धर्मांतरण के विरोध पर एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी के परिजनों ने युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई।

लखनऊ के  दुबग्गा के डूडा कालोनी में रहने वाले सूफियान ने धर्मांतरण का विरोध करने पर परिचित निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।  मंगलवार रात में निधि के घरवाले सूफियाल के यहां शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि काफी दिन से सूफियान निधि को परेशान कर रहा था। आरोपित ने निधि को एक मोबाइल फोन भी दिया था।

मृतक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि निधि से फोन के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सूफियान उसे अक्सर छेड़छाड़ करता है। आरोपित ने ही निधि को जबरन फोन दिया था और धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। मामले की जानकारी पाकर निधि के घरवाले उसे लेकर सूफियान के ब्लाक नंबर 40 स्थित फ्लैट पर पहुंचे। घरवालाें ने सूफियान की हरकतों का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

इसके बाद सूफियान निधि को लेकर चौथे तल की छत पर पहुंचा। निधि की मां लक्ष्मी गुप्ता का आरोप है कि सूफियान ने उनकी बेटी को चौथे तल से फेंक दिया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button