ताज़ा खबरेंभारत

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 28 मंत्री लेंगे शपथ

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत और नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. नए मंत्री आज यानि 25 दिसंबर को दोपहर साढ़े 3.30 बजे शपथ लेंगे. जानकारी के अनुसार 28 मंत्री शपथ लेने वाले हैं.

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं. आज सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन जाकर मंत्रियों की सूची सौंपी है.

 

जो 28 मंत्री शपथ लेने वाले हैं, उनमें 18 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री और 6 राज्यमंत्री- स्वतंत्र प्रभार शपथ लेंगे- विश्वास सारंग, कृष्णा नागर, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, प्रतिमा बागरी, संपतिया उइके और राधा सिंह के नाम सूची में शामिल हैं.

 

मोहन यादव ने रविवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल होगा.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button