ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग के दौरान एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, फिलहाल उनकी सेहत में सुधार

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को फिल्म शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया है. 47 वर्षीय श्रेयस एक्टर अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू जंगल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद वो गिर पड़े. श्रेयस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई. फिलहाल उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है.

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि अभिनेता श्रेयस तलपड़े को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है.

 

श्रेयस उस समय ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग कर रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने कहा कि एंजियोप्लास्टी के बाद वे ठीक हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button