ताज़ा खबरें

‘कॅश फॉर क्वेरी’ मामले में संसद पहुंचकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बोली- ‘माँ दुर्गा आगयी है अब देखेंगे’-

कॅश फॉर क्वेरी मामले में संसद पहुंचकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बोली- ‘माँ दुर्गा आगयी है अब देखेंगे’-

 

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाही शुरू हुई। बीजेपी ने लोकसभा सांसदों को इस शीतकालीन सत्र के लिए व्हिप जारी किया है। आज सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ, महुआ मोइत्रा केस में आज एथिक्स पैनल अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके आधार पर महुआ मोइत्रा के मामले में फैसला लिया जा सकता है। महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता पर भी तलवार लटकी हुई है।

लेकिन आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित हो गई हैं। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसद पहुंचकर कहा कि ‘मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे. जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’ उन्होंने वस्त्रहरण शुरू किया और अब आप महाभारत का रण देखेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई के जरिए मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शिकायत भेजी थी, जिसमें उन पर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर सदन में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button