ताज़ा खबरें

केरल में फैला निपाह वायरस, जारी किया गया अलर्ट, संपर्क में आए 77 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में

केरल में फैला निपाह वायरस, जारी किया गया अलर्ट, संपर्क में आए 77 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में

केरल में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दी है। सूबे में बीते बुधवार को निपाह वायरस से संक्रमित एक और मरीज की जानकारी मिली है। राज्य में अब तक निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में निपाह मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिसके बाद राज्य प्रशासन हाइ अलर्ट मोड पर है।

राज्य की हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने बताया कि इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। करीब 700 ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई गई है, जो मरीजों के संपर्क में आए हैं। इनमें से 77 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में हैं।

राज्य में दो मरीजों के मौत भी निपाह वायरस के संक्रमण के चलते हुई है। मंत्री ने यह भी आशंका जाहिर की है कि पूरे राज्य में इंफेक्शन फैलने का खतरा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य ने कई उपाय किए हैं। हाई रिस्क कैटेगरी में रखे गए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।

बता दें कि कोझिकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में इस वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। इस वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए केरल सरकार ने केरल के 7 गांव के स्कूल और बैंक बंद करने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि यह एक ऐसा वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है. जिसे ज़ूनोटिक डिज़ीज़ (Zoonotic Disease) कहा जाता है.यह  वायरस चमगादड़ की लार से फैलता है। इंसानों में ये संक्रमण चमगादड़ का खाया फल खाने से फैलता है। इंसान से इंसान में भी इसका संक्रमण होता है। संक्रमित सदस्य से परिवार के दूसरे सदस्यों में फैल सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button