NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: लड़की के साथ दुर्व्यवहार का 5 साल पुराना वीडियो हाल ही का बता कर किया गया वायरल

सोशल मीडिया पर दिल को दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो में कुछ लड़को को एक लड़की से बदसलूकी करते नज़र रहे हैं।  वीडियो में लड़की को चिल्लाता हुआ दिखाया गया है , वही वीडियो में कुछ नाबालिग भी दिखाई दे रहे है।  इस वीडियो हाल में बिहार की घटना बता कर शेयर किया गया।

एक फेसबुक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा ये मणिपुर नहीं बिहार है। क्या बिहार की इस बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए कोई अवाज उठाएगा…??

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

इस पोस्ट को ट्विटर और फेसबुक पे काफी शेयर किया गया।

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा भ्रामक है।  दरअसल वायरल वीडियो करीब 5 साल पुराना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए गए दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़कर एक फ्रेम को गूगल रिवर्स सर्च टूल की सहायता से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमे  29 अप्रैल, 2018 की ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया‘ की रिपोर्ट मिली जिसमे वायरल फुटेज को देखा जा सकता है।  रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जहानाबाद ज़िले की है।

इस घटना में एक लड़की से सरेआम छेड़छाड़ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वीडियो में 7 लड़के किसी सूनसान कच्ची सड़क पर एक लड़की को दबोचे नजर आ रहे हैं।

द टाइम्स ऑफ इंडिया

आरोपियों के नाम अमर कुमार (18) पुत्र जगदु यादव, दीपक कुमार (18) पुत्र दिनेश यादव, सुनील कुमार (18) पुत्र कपिल यादव और एक 14 वर्षीय नाबालिग बताया गया।

आगे हमे पड़ताल के दौरान ऐबीपि न्यूज़ की  Apr 30, 2018 की वीडियो रिपोर्ट मिली जिसमे की वायरल वीडियो को देखा जा सकता है।  रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के जहानाबाद में दिनदहाड़े मनचलों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की. उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए, इस भयावह घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे वायरल कर दिया।

पीड़ित लड़की नाबालिग है. पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, मामले के ज्यादातर आरोपी किशोर थे।

इसके अलावा आपको बता दें की घटना के वक़्त बिहार में बीजेपी की नितीश कुमार के साथ गठबंधन की सरकार थी, लेकिन अगस्त 2022 में यह गठबंधन टूट गया था  और जेडीयू ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

हमारी पड़ताल में हमने पाया की घटना लगभग 5 साल पुरानी है और इस घटना से जुड़े आरोपपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button