ताज़ा खबरेंभारत

Independence Day: देशभर में मनाया जा रहा है 77वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

नई दिल्ली: 15 अगस्त यानि आज के दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है. सुबह लाल किले से झंडा फैराकर प्रधानमंत्री ने इस दिन की शुरुआत की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली ने प्रतिष्ठित लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया. पीएम ने कहा, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश. इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं.

 

देखें स्वतंत्रता दिवस पर्व की झलकियां:

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

दिल्ली: आज औपचारिक सलामी के हिस्से के रूप में 105 मिमी लाइट फील्ड गन से फायरिंग की गई। यह पहली बार है कि इन स्वदेशी बंदूकों का इस्तेमाल स्वतंत्रता दिवस समारोह में औपचारिक फायरिंग के लिए किया गया है।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1691306046730702849?s=20

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज सुबह स्वतंत्रता दिवस पर चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया।

जम्मू एवं कश्मीर: श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button