ताज़ा खबरें

मुंबई में हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में हुआ जलभराव

मुंबई में हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में हुआ जलभराव

महाराष्ट्र में इन दिनों लगातार मानसून की तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई और आसपास के ठाणे व पालघर जिलों में तेज बारिश हुई। बीते गुरुवार रायगढ़ में भी भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सतारा जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज राज्य में भारी बारिश की आशंका है।

रायगढ़, पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण समेत मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अनुमान है। मुंबई के साथ ठाणे में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी, कोल्हापुर, ठाणे, नासिक, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने नागरिकों से उचित सावधानी बरतने की अपील की है।

बीते गुरुवार को आईएमडी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 20 और 21 जुलाई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button