ताज़ा खबरें

पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी, कल रात से चल रही थी मुठभेड़

पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी, कल रात से चल रही थी मुठभेड़

 

जम्मू कश्मीर के पूंछ में सुरक्षा बालों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बालों ने पुंछ के सिंधरा इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया जिसमें उन्होनें चार आतंकवादियों को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ कल रात करीब 11:30 बजे हुई जिसके बाद निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए।

जम्मू कश्मीर में तैनात एक भारतीय सेना के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। भारतीय सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अन्य बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी संभवतः विदेशी आतंकवादी हैं और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button