ताज़ा खबरें

232 लोगों को लेकर रूस से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट

नई दिल्‍ली: मंगलवार को तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद आज एयर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट 232 लोगों को लेकर रूस से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो गई है.

 

गौरतलब है कि मंगलवार को एक तकनीकी समस्या के कारण एयर इंडिया के एक विमान को रूसी शहर मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को लेकर बोइंग 777 विमान ने मगदान हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की. यात्रियों और चालक दल को शहर में अस्थायी आवास में रखा गया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button