भारत

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में एक जवान को हिरासत में लिया

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन में गोलीबारी में सेना के चार जवानों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक जवान को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

 

पंजाब पुलिस के मुताबिक रविवार को हुई इस घटना के सिलसिले में चार जवानों से पूछताछ की गई.

 

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. फायरिंग की घटना के चश्मदीद मेजर आशुतोष शुक्ला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

प्राथमिकी में कहा गया है कि मारे गए चार जवानों की पहचान सागर, कमलेश, संतोष और योगेश के रूप में हुई है. वे ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. चारों जवान अपने कमरों में खून से लथपथ मिले थे.

 

पुलिस ने बताया कि अपराध में प्रयुक्त हथियारों में से एक को जब्त कर लिया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button