राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं.

सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोरातागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है. पूर्व मंत्री के एच मुनियप्पा और प्रियांक खरगे क्रमशः देवनहल्ली और चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे. प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button