मनोरंजन

सतीश कौशिक मौत मामले में नया खुलासा, पुलिस को फॉर्म हाउस से मिली आपत्तिजनक दवाइयां

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को फॉर्म हाउस से जहां अभिनेता की तबियत खराब हुई थी वहां से उन्हें कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं.

 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे अभिनेता सतीश कौशिक मौत के सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. जिला पुलिस की अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और कुछ ‘दवाएं’ बरामद की.

बता दें कि, पार्टी का आयोजन एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर किया गया था. पुलिस मेहमानों की सूची खंगाल रही है. पार्टी में एक उद्योगपति शामिल था जो एक मामले में वांछित है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button