ताज़ा खबरें

आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज ने ली दिल्ली के मंत्री पद की शपथ

आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज ने ली दिल्ली के मंत्री पद की शपथ

 

देश की राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। दोनों विधयकों ने  दिल्ली के एलजी हाउस में मंत्री पद का शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री भी मौजूद रहें।

 

 

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार होने के बाद मनीष सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ दूसरे मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ सत्येंद्र जैन ने भी स्वास्थ्य मंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। दोनों के इस्तीफे को सीएम केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया था। दोनों नेता वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

इसके बाद राष्ट्रपति के पास भेजा गया था, जहां सिसोदिया और जैन के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया। साथ ही दिल्ली सरकार की तरफ से आप के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम को नए मंत्री पद के लिए भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग शपथ ग्रहण का आयोजन कर रहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button