ताज़ा खबरें

तीन राज्यों में विधानसभा हुए संपन्न, तीन में दो राज्यों में भाजपा का परचम, एक में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी

तीन राज्यों में विधानसभा हुए संपन्न, तीन में दो राज्यों में भाजपा का परचम, एक में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी

 

आज यानी गुरुवार को देश के पूर्व उत्तर के तीन राज्यों में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान तीन में से दो राज्य नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा और उसके गठबंधन ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। तो वहीं अगर बात तीसरे राज्य मेघालय की करें तो यहाँ अभी किसी कोई पूर्ण बहुमत नहीं मिला है यहाँ नेशनल पीपलस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। हालांकि, यहां भी माना जा रहा है कि भाजपा और यूडीपी के साथ मिलकर एनपीपी फिर से सरकार बना लेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी की जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है। वहीं मेघालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सरहाना की।

बता दें कि नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।

मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button