फैक्ट चेक: क्या कांग्रेस नेता ने महिला कार्यकर्ता के साथ मंच पर की बदसलूकी, जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या कांग्रेस नेता ने महिला कार्यकर्ता के साथ मंच पर की बदसलूकी, जानिए पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक नेता मंच पर अपने साथ खड़ी महिला को फूल की माला पहनाते हुए व महिला से जबरन हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला से हाथ मिलाने के बाद वह मंच से फ्लाइंग किस देते हुए भी दिखाई दिए। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला से कथित तौर पर जबरदस्ती करने वाले कांग्रेस नेता हैं। जो कथित तौर पर अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी करने का प्रयास कर रहे हैं।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर कैप्शन में कांग्रेस पर तंज करते हुए लिखा गया है कि,” लो जी पप्पू कर रहा था ज़बरन पप्पी झप्पी तो देखा देखी नेताजी भी करने लगे. शुकर मनाइए कि हाथ मिलाने तक ही.रही मोहब्बत की दुकान.”

फेसबुक पर वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वीडियो में कांग्रेस नेता जिस महिला को फूलों की माला पहनाते व कथित तौर पर जबरन हाथ मिलाते दिखाई दे रहें हैं वह असल में उन्हीं की धर्मपत्नी हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ शेयर किये जा रहे दावे को पढ़ने पर हमने इसकी सच्चाई जननी चाही। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। हालांकि इस दौरान हमें कोई वीडियो की कोई जानकारी नहीं मिली। वीडियो की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने कीफ्रेम के साथ-साथ कुछ कीवर्ड्स की भी सहायता ली।
जिसके बाद हमें वायरल वीडियो से मेल खाती एक तस्वीर india.postsen.com नामक वेबसाइट पर जनवरी 09 2023 को प्रकाशित एक लेख में मिली। जहां वीडियो की जानकारी देते हुए बताया गया है कि ओडिशा के जयपुर निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी पत्नी मिनाखी बाहिनीपति को फ्लाइंग किस दिया।
प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो में महिला को माला पहनने वाले शख्स ओडिशा से जयपुर विधानसभ क्षेत्र के कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति हैं और उनके साथ मंच पर खड़ी महिला उन्हीं की पत्नी मिनाखी बाहिनीपति हैं।
इसी जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू कर दिया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो की जानकारी latestly नामक वेबसाइट पर जनवरी 09, 2023 को प्रकाशित लेख में मिली। यहाँ भी वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए जानकारी दी गयी थी कि वीडियो में दिख रहे शख्स ओडिशा से कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति हैं और उनके साथ खड़ी महिला उनकी पत्नी मिनाखी बाहिनीपति हैं। जिन्हें वह फूलों की माला पहना रहे हैं।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स कांग्रेस नेता तारा प्रसाद बहिनीपति हैं और उनके साथ खड़ी महिला उनकी पत्नी मिनाखी बाहिनीपति हैं।






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/pl/register-person?ref=YY80CKRN