खेलताज़ा खबरें

FIFA World Cup 2022: क्लोजिंग सेरेमनी में Nora Fatehi के पर्फोर्मेंस ने जीता सबका दिल

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुए फाइनल मैच से ठीक पहले क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया.

 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुए फाइनल मैच से ठीक पहले क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा के डांस ने धमाल मचा दिया. इंटरनेट पर नोरा फतेही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. तो अगर आपने नोरा का डांस मिस किया है तो यहां देखें वह वीडियो…

बता दें कि अपनी फिल्म पठान को प्रमोट करने के लिए शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण भी कतर पहुंचे थे लेकिन नोरा फतेही फीफा विश्व कप में परफॉर्म करने वाली एकलौती स्टार रहीं. नोरा फतेही ने कतर के लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ पर अपने अदाओं से मंच पर लोगों को खूब लुभाया.

 

बता दें कि रविवार को दोहा के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फुटबॉल विश्व कप 2022 के फाइनल में पिछली दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया.

 

फाइनल मुकाबला एक्स्ट्राटाइम में 3-3 से बराबर रहा था. खेल रोमांचक और तब बना जब फ्रांस के सुपरस्टार एमबाप्पे ने अपनी हैट्रिक की, वहीं लियोनेल मेसी ने भी मुकाबले ने फाइनल में एक्स्ट्राटाइम में दो गोल दागे. खेल निर्णायक मोड़ पर तब आया जब पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4 गोल दाग कर खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले अर्जेंटीना की टीम साल 1978 और साल 1986 में विश्व चैंपियन बनी थी.

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button