Hindi Newsportal

भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन किया पार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

0 209

भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन किया पार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है। उन्होंने आज यानी सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण! देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत’ बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

 

 

इससे पहले पीएम मोदी ने देश को 200 करोड़ वैक्सीन की खुराक के लक्ष्य को हासिल करने और COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए राष्ट्र को बधाई दी थी। बता दें कि 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, भारत में कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज को लगाने में 85 दिन का वक्त लगा था। इसके बाद 20 करोड़ डोज देने में 45 दिन का समय लगा था।