चुनाव 2022राजनीति

Gujarat Election: दूसरे चरण का मतदान जारी, पीएम मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने डाला वोट

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए राज्य के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला. साथ ही मंत्री अमित शाह ने सभी से वोट डालने की अपील की.

 

उन्होंने कहा, “मै सभी से वोट डालने की अपील करता हूं, खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवा लड़कियों और लड़कों को वोट डालना चाहिए.”

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से जुड़ीं कुछ अहम बातें:

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया. पीएम मोदी ने मदतन के लिए अहमदाबाद के गांधीनगर राजभवन से निशान पब्लिक स्कूल, रानिप पहुंचे.
  • अहमदाबाद: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया.
  • गांधीनगर: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया.
  • गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.51 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.
  • चुनाव की सुविधा के लिए 14 जिलों में लगभग 29,000 पीठासीन अधिकारियों और 84,000 से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button