ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के 35 टुकड़े करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: करीब 5 महीने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर की बेदर्दी से हत्या कर शव के 35 टुकड़े करने वाला आरोपी जिसका नाम आफताब अमीन पूनावाला बताया जा रहा है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 

28 साल के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टन श्रद्धा वाकर की करीब एक महीने पहले बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसकी शव के 35 टुकड़े किये थे और दिल्ली के अलग-अलग इलाके में फेंक दिए थे. 8 नवंबर को 59 साल के विकास मदान वाकर ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी.

 

पुलिस के मुताबिक लिव-इन में रह रही श्रद्धा आए दिन आफताब पर शादी को लेकर दबाव बना रही थी. जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े होते थे. बीते 18 मई को झगड़े ने हत्या का रूप ले लिया. गुस्साए आफताब ने झगड़े के दौरान श्रद्धा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को चापड़ से कई टुकड़ों में काटा और दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया.

 

आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने यह भी कबूला कि वह 18 दिन तक शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा. उसने शव को रखने के लिए एक 300 लीटर का बड़ा फ्रिज खरीद कर लाया था. घर में शव की बदबू न फैले इसलिए अगरबत्ती जलाता था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button