ताज़ा खबरें

लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल जॉनसन के कमरे में निकला सांप, इंस्टाग्राम पर अपलोड की तस्वीरें

लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल जॉनसन के कमरे में निकला सांप, इंस्टाग्राम पर अपलोड की तस्वीरें

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल ‘ताज’ में ठहरे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के कमरे में सोमवार को सांप निकल आया। इसे देखकर वह डर गए। उन्होंने कमरे में निकले सांप की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड की हैं। उन्होंने पहले सांप की एक तस्वीर अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा कि ” इस सांप के सर की एक बेहतर तस्वीर मिली। अभी भी अनिश्चित है कि यह वास्तव में क्या है, लखनऊ में स्टे करना इंट्रेस्टिंग रहा। ” 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitchell Johnson (@mitchjohnson398)

 

उन्होंने एक और तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह उनके कमरे के दरवाजे के पास था। उन्होंने इसके साथ ही क्रिकेट फैंस से यह भी सवाल किया कि क्या कोई जानता है यह किस प्रकार का सांप है? जॉनसन के पूर्व साथी ब्रेट ली और साउथ अफ्रीका के वार्नोन फिलेंडर ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitchell Johnson (@mitchjohnson398)

बता दें कि इन दिनों लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेट लीजेंड्स लीग चल रहा हैं। जहां पुराने जमाने के दिग्गज एक बार फिर मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी के चलते कई खिलाड़ी लखनऊ में ठहरे हुए हैं। 48 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी लखनऊ के होटल ताज में रुके हुए हैं, जहां उनके कमरे में सांप दिखा।

बता दें कल शाम को गुजरात जायंट्स ने मणिपाल टाइगर्स को 2 विकेट से हराया। गुजरात ने पहले गेंदबाजी करते हुए मणिपाल टाइगर्स को 120 रनों पर रोक दिया। इकाना स्टेडियम में गुजरात जायंट्स की ये लगातार दूसरी जीत है। जबकि मणिपाल की लगातार दूसरी हार है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button